कुटुंबा: अंबा में दिनभर जाम से लोग परेशान, पुलिस को जाम छुड़ाने में छूट रहा पसीना, विधायक ने डीएम को लिखा पत्र
अंबा बाजार में लगातार लगने वाले ट्रैफिक जाम से आम लोगों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। स्थिति यह है कि अंबा से गुजरने वाले प्रमुख मार्ग—एनएच 139, अंबा-देव रोड और नबीनगर जाने वाला मुख्य पथ—लगभग पूरे दिन जाम की चपेट में रहते हैं। कई स्थानों पर दो किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लग जाती है, जिसे पार करने में घंटों का समय लग जाता है।