कालपी: कदौरा विकासखंड के उदानपुर में 1 माह से गिरा बरगद का पेड़, तीन घरों को परेशानी, नाला जाम, बारिश से पहले हटाने की मांग
Kalpi, Jalaun | Jun 29, 2026 कदौरा विकासखंड क्षेत्र के ग्राम उदानपुर में आंधी-तूफान के दौरान जड़ समेत उखड़ा विशाल बरगद का पेड़ एक माह बाद भी तीन मकानों पर पड़ा हुआ है। इससे तीन परिवारों का आवागमन बाधित है और गांव का मुख्य नाला भी बंद हो गया है। जिसको लेकर सोमवार की सुबह करीब 10 बजे ग्रामीणों ने बारिश में जलभराव और हादसे की आशंका जताते हुए जल्द पेड़ हटाने की मांग की है।