लखीसराय: इटौन गांव में कुआं में डूबने से किशोरी की हुई मौत, लखीसराय में कराया गया पोस्टमार्टम
सदर अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस में एक किशोरी का पोस्टमार्टम कराया गया। जिसकी इटौन गांव के कुआं में डूब कर मौत होने की बात परिजनों द्वारा बताई जा रही है। मृतक भगवाना जमुई निवासी रोशन महतो की 14 वर्षीय पुत्री सोनी के रूप में की गई है। परिजन बताते हैं की सोनी अपनी बहन प्रीति और बहनोई उदय महतो के यहां इटौन गांव आई थी। जो पानी लेने कुआं पर गई और पैर फिसल गया।