लखीसराय: बड़हिया एवं वीरूपुर थाना में जनता दरबार का आयोजन कर भूमि विवाद संबंधी मामले की हुई सुनवाई
शनिवार को बड़हिया थाना में थानाध्यक्ष ब्रजभूषण प्रसाद सिंह एवं अंचलाधिकारी राकेश आनंद के द्वारा संयुक्त रूप से जनता दरबार लगाकर भूमि विवाद संबंधी मामले की सुनवाई किया गया. यहां कुल 6 मामले की सुनवाई हुई जिसमें 4 मामले का निष्पादन कर दिया गया. इधर वीरुपुर थाना में अंचलाधिकारी राकेश आनंद के द्वारा जनता दरबार लगाकर भूमि विवाद संबंधी 2 मामले की सुनवाई किया गया.