पुष्पराजगढ़: शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह ने अमरकंटक विकास प्राधिकरण के नवनियुक्त अध्यक्ष राजेंद्र भारती से की भेंट
शहडोल लोकसभा क्षेत्र की सांसद हिमाद्री सिंह ने बुधवार 11:00 बजे अमरकंटक विकास प्राधिकरण के नव नियुक्त अध्यक्ष राजेंद्र भारती से मुलाकात करते हुए उन्हें इसके लिए शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही दोनों के मध्य अमरकंटक के विकास को लेकर के चर्चा हुई और यहां अमरकंटक विकास प्राधिकरण के कार्यों को लेकर विमर्श किया गया।