शाहजहांपुर: बिल्लीगंज मोड़ के पास बस की टक्कर से पैदल जा रहे युवक की हुई मौत, शव का कराया जा रहा पोस्टमार्टम
मोहल्ला कोरियान निवासी राम भरत काम खत्म करके पैदल घर लौट रहा था। उसी दौरान बिल्लीगंज मोड़ के पास पैदल रोड पार करते समय बस ने उसे टक्कर मार दी। जिससे राम भरत की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को जानकारी दी। रामभरत पल्लेदारी का काम करता था। मंगलवार को उसका पोस्टमार्टम किया जा रहा है।