बिलासपुर: खानपुर में गैस लेने गए बुजुर्ग सड़क दुर्घटना में घायल, इलाज के दौरान हुई मौत
शुक्रवार को दोपहर 12 बजे जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। जानकारी के अनुसार थाना केमरी क्षेत्र के ग्राम राम नगरिया निवासी 60 वर्षीय चंद्रपाल सिंह मंगलवार को घर की गैस भरवाने अपने बेटे गोविंद के साथ खानपुर की गैस एजेंसी गए थे। गैस लेकर सवारी का इंतजार कर रहे थे। इतने में तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने टक्कर मार दी। घायल को जिला अस्पताल से रेफर किया गय