बिल्सी: बिल्सी में लगातार बारिश के कारण मकान का लेंटर गिरा, घर में सो रहे बुजुर्ग बाल-बाल बचे
Bilsi, Budaun | Sep 28, 2026 बिल्सी। बदायूं जिले के बिल्सी नगर के मोहल्ला नंबर आठ स्थित वार्ड नंबर 13 में लगातार हो रही बारिश के कारण सोमवार को एक मकान का लेंटर अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे के समय मकान के अंदर सो रहे बुजुर्ग व्यक्ति मलबे की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। लेंटर गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।