कोल: अलीगढ़ में भारी बारिश और ओलों के कारण किसानों की खेतों में खड़ी फसल हुई चौपट, किसान परेशान
Koil, Aligarh | Mar 1, 2025 अलीगढ़ में एक तरफ जहाँ रात और सुबह तड़के आसमान से हुई ओलावृष्टि और बारिश के चलते मौसम ने करवट ले ली है। वहीं, बारिश ओलावृष्टि ने खेतों में खड़ी फसल चौपट हो गई है। जिसके चलते जिले भर के किसानों के माथे पर चिंता की शिकन देखने को मिल रही है। किसानों की मानें तो इस वक्त खेतों में खड़ी गेहूं और सरसों की खड़ी फसल बिछ गई है। वहीं, आलू अभी खेतों में मौजूद है।