कोल: नगला किला के पास 18 वर्षीय बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने रोंदा, युवक गंभीर रूप से घायल, पैर टूटा
Koil, Aligarh | Mar 1, 2025 थाना क्वार्सी इलाके के नगला किला के निकट तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने 18 वर्षीय बाइक सवार युवक को रौंद दिया। घटना के बाद युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और हादसे में उसकी पैर की हड्डी टूट गई। मौके पर पहुंचे परिजनों के द्वारा घायल युवक को उपचार के लिए शनिवार की शाम करीब 4:00 बजे जिला अस्पताल मलखान सिंह लाया गया।