प्रेम और सद्भाव का संदेश लेकर पहुंचीं ब्रह्माकुमारी बहनें, कलेक्टर श्रीमती तनुजा सलाम को बांधा रक्षा सूत्र
रक्षाबंधन के पावन अवसर पर ब्रह्माकुमारी बहनों ने कलेक्टर श्रीमती तनुजा सलाम से भेंट कर उन्हें रक्षा सूत्र बांधा। कलेक्टर कक्ष में आयोजित इस आत्मीय अवसर पर ब्रह्माकुमारी बहनों ने रक्षाबंधन के आध्यात्मिक महत्व को साझा करते हुए जीवन में सकारात्मकता, पवित्रता और सद्भाव अपनाने का संदेश दिया।
ब्रह्माकुमारी बहनों द्वारा जिले के विभिन्न विद्यालयों में नशा मुक्ति को लेकर जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। इस दौरान विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा अपने परिवार और समाज को नशामुक्त बनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
#mmacdistrict_cg #chhattishgarh #रक्षाबंधन
@chhattisgarhcmo @dpr.chhattisgarh