पूर्व मध्य रेल के आरपीएफ आईजी अमरेश कुमार ने कोडरमा जंक्शन का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने निर्माणाधीन आरपीएफ बैरक, नवनिर्मित भवन समेत स्टेशन परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान आरपीएफ इंस्पेक्टर दीपक प्रसाद व जवानों को यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को लेकर सतर्क रहने के निर्देश दिए। आईजी ने कहा कि शराब, गांजा समेत अन्य मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए स्कैनर उपकरण की जरूरत है। आरपीएफ, जीआरपी और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम को प्रभावी कार्रवाई करनी होगी। स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मॉनिटरिंग के साथ नई बिल्डिंग में भी अतिरिक्त कैमरे लगाने की योजना है।