गोरखपुर: छात्र संघ चौराहा स्थित राज आई हॉस्पिटल में सशस्त्र सीमा बल ने 20 मरीजो का मोतियाबिंद का किया निशुल्क ऑपरेशन
आई जी रत्न संजय के मार्गदर्शन में संयुक्त चिकित्सालय SSB एवं राज आई हॉस्पिटल द्वारा आज निशुल्क मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया गया । गत शुक्रवार को अमवा गांव में नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया था जिसमे 75 ग्रामीणों की नेत्र जांच की गई और 36 ग्रामीण मोतियाबिंद पाए गए जिसमें से 20 मरीज का निशुल्क ऑपरेशन हुआ। इस अवसर पर SSB के DIG डॉ डी के मिश्रा उपस्थित रहे।