जशपुर: पत्थलगांव में खाद्य-औषधि विभाग की सख्त कार्रवाई: गंदगी और एक्सपायरी सामान पर चला अभियान का डंडा
‘सही दवा - शुद्ध आहार - यही छत्तीसगढ़ का आधार’ अभियान की शुरुआत जिले में 27 अप्रैल से की गई। 15 दिवसीय इस अभियान के पहले दिन पत्थलगांव में खाद्य एवं औषधि प्रशासन की संयुक्त टीम ने विभिन्न होटल, रेस्टोरेंट और दुकानों में निरीक्षण कर सख्त कार्रवाई की। जशपुर जनसंपर्क अधिकारी से मंगलवार की दोपहर तीन बजे मिली जानकारी के अनुसार जांच के दौरान कई प्रतिष्ठानों में