सिराथू: अझुवा में बिना लाइसेंस चल रहे सेंवई सुथफेनि कारखाने पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने की छापेमारी, जमा किया गया सैम्पल
सिराथू तहसील क्षेत्र के अझुवा कस्बा के टांडा रोड पर शुक्रवार शाम खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी हुई है।इस छापेमारी के दौरान सेवई सुथफेनि के एक कारखाने पर कार्रवाई की गई है। सहायक आयुक्त ममता चौधरी ने बताया कि कारखाना संचालक के पास किसी भी प्रकार का लाइसेंस और कागजात नहीं थे।खाद्य सुरक्षा अधिकारी शहाबुद्दीन ने बताया कि सैंपल लैब जाँच के लिए भेजा जाएगा।