खरसिया: नशे के सौदागरों पर रायगढ़ पुलिस का बड़ा प्रहार, तस्करों के लिए जिले में नहीं बचेगी कोई जगह: एडिशनल एसपी अनिल कुमार
ओडिशा से उत्तर प्रदेश ले जाए जा रहे 26.484 किलो गांजा के साथ एक अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने 13.24 लाख रुपये का गांजा और 3 लाख रुपये की आई-10 कार सहित कुल 16.24 लाख रुपये की संपत्ति जब्त कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।