मंझनपुर: कौशाम्बी में पुलिस ने गांव-गांव जाकर महिलाओं को जागरूक किया, सुरक्षा और अधिकारों की दी जानकारी
कौशाम्बी जनपद में मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण के निर्देशन में शनिवार को लगभग 1 बजे विभिन्न थानों द्वारा व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान महिला सशक्तिकरण, साइबर सुरक्षा एवं आत्मरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया गया।