मैनपुरी: एलाऊ क्षेत्र की निवासी महिला ने देवर पर जमीन पर कब्जे का लगाया आरोप, डीएम और एसपी से की मामले की शिकायत
क्षेत्र के ग्राम रामनगर पत्रालय जागीर निवासी मंजू देवी ने मंगलवार की दोपहर मुख्यालय पहुंचकर एसपी से शिकायत की जिसमें उसने पति की मौत के बाद अपने ही देवर पर जमीन पर कब्जा करने ओर धमकी देने का आरोप लगाया है। वही कार्रवाई की मांग को लेकर महिला ने डीएम ओर एसपी से मामले की शिकायत करते हुए न्याय की गुहार लगाई है।