मैनपुरी: करहल क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने ससुराली जनों पर हत्या का लगाया आरोप
करहल क्षेत्र के दोस्तपुर निवासी गुंजा देवी पत्नी सोनू की संदिग्ध परिस्थिति चलते मौत हो गई। वहीं गुंजा देवी की मौत होने के बाद मायके पक्ष ने ससुराली जनों पर फांसी लगाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक विवाहिता के शव को कब्जे में लेकर मैनपुरी पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जहां डॉक्टरों के द्वारा उनके शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।