मैनपुरी: ग्वालटोली क्षेत्र में दलित दंपति को दबंगों द्वारा जूते में पेशाब पिलाने के आरोप पर एएसपी सिटी अरुण कुमार ने दी जानकारी
कोतवाली क्षेत्र के ग्वालटोली निवासी दलित दंपति ने जमीनी विवाद को लेकर दबंगों पर मारपीट करने ओर जूते में पेशाब भर कर छिड़कने का आरोप लगाया। जिसको लेकर मंगलवार की दोपहर एएसपी सिटी अरुण कुमार सिंह ने मामले में जानकारी देते हुए खंडन किया है। ओर दंपति के आरोपों को निराधार बताया है।