मैनपुरी: कोतवाली क्षेत्र में गाली-गलौज का विरोध करने पर दबंगों ने पीड़िता के साथ की मारपीट, एसपी कार्यालय में की शिकायत
कोतवाली थाना क्षेत्र के नगला नया निवासी सुनीता पत्नी पिंटू ने एसपी कार्यालय पहुंचे शिकायती पत्र देते हुए बताया है। कि दबंगों के द्वारा उनको गाली गलौज दी जा रही थी। जिसको लेकर जब पीड़िता ने विरोध किया तो दबंगों ने उनके साथ लाठी डंडों से मारपीट कर दी। दबंगो पर कार्रवाई किए जाने को लेकर पीड़िता ने एसपी कार्यालय पहुंच शिकायत की है।