हांसी: कैंडल मार्च में हवाई फायर और प्रशासन के खिलाफ अपशब्द कहने वाला आरोपी काबू
Hansi, Hissar | Aug 20, 2025 हांसी पुलिस ने कैंडल मार्च में शामिल होकर हवाई फायर कर प्रशासन के खिलाफ अपशब्द कहने वाले तोशाम के पटौदी निवासी आरोपी शमशेर को गिरफ्तार किया है आरोपी ने 18 अगस्त को हांसी में कैंडल मार्च के दौरान हवाई फायर किए थे और पुलिस को अशब्द बोले थे पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है जिसे वीरवार को अदालत में पेश किया जाएगा