महरौनी: ग्राम खितवास में तेज रफ्तार बस ने सड़क किनारे खड़ी स्कूली वैन को मारी टक्कर, टली बड़ी दुर्घटना
मंगलवार सुबह की समय सड़क किनारे बच्चों को बिठाकर स्कूल जा रही स्कूली वैन को ललितपुर से टीकमगढ़ की ओर जा रही है तेज रफ्तार बस ने जोरदार टक्कर मार दी। गनीमत रही कि दुर्घटना के दौरान स्कूली बच्चे बाल बाल बच गए। वहीं स्कूल वैन क्षतिग्रस्त हुई है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची खिंतवास चौकी पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।