बहराइच: दरगाह थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की मौत, पुलिस जांच में जुटी
जिले के दरगाह थाना क्षेत्र अंतर्गत एक मोहल्ले में संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की मौत हो गई थी। जिसकी सूचना परिजनों द्वारा पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया था। वहीं मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस अब आगे की जांच में जुट गई है। परिजनों ने बताया कि फंदे से लटकता हुआ शव बरामद हुआ था।