देवघर: झारखंड स्टेट बार काउंसलिंग का चुनाव 12 मार्च को, देवघर के 967 अधिवक्ता डालेंगे वोट
झारखंड स्टेट बार काउंसलिंग का पंचवर्षीय चुनाव 12 मार्च को होगा 12 मार्च को दिन के 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक देवघर बार एसोसिएशन के 967 मतदाता जिला अधिवक्ता संघ के हाल में वोट डालेंगे। देवघर के पीठासीन पदाधिकारी कृष्णधन खवाड़े ने इस संबंध में सोमवार के दोपहर 1:00 बताया कि चुनाव को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है सुरक्षा की व्यापक इंतजाम किए गए हैं।