इटारसी: इटारसी-मरोड़ा रोड पर कांग्रेस का सड़क की बदहाल व्यवस्था के चलते चक्काजाम, अधिकारियों के आश्वासन पर प्रदर्शन समाप्त
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इटारसी से मरोड़ा सीमेंट रोड की बदहाल स्थिति को लेकर मंगलवार को दोपहर करीब 1.30 बजे तक सनखेड़ा रोड पर चक्काजाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर 6 इंच की पड़ी लंबी दरारों, किनारों पर मिट्टी की फिलिंग न होने और स्पीड ब्रेकर के अभाव में लगातार हो रही दुर्घटनाओं का विरोध किया। उन्होंने यातायात रोककर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।