जमुई: हरला गांव में पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट, एक घायल
Jamui, Jamui | Apr 23, 2024 टाउन थाना क्षेत्र के हरला गांव में पुरानी रंजिश को लेकर मंगलवार की सुबह मारपीट हो गई। जिसमें एक वृद्ध घायल हो गए। घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। घायल की पहचान हरला निवासी 60 वर्षीय शेशो मंडल के रूप में की गई है। घायल ने बताया कि उसके पड़ोसी कारू मोदी, दिलखुश मोदी सहित अन्य लोगों द्वारा पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट की गई जिसमें वह घायल हो गया।