सिंगरौली: बैढन में ₹6 लाख की लागत से लगाए गए 3 वॉटर ATM बीते एक साल से पड़े हैं बंद, पेयजल के लिए भटक रहे लोग #jansamasya
सिंगरौली नगर निगम के खरीदे गए तीन वॉटर एटीएम पिछले एक साल से बंद पड़े हैं। नगर निगम ने इन एटीएम पर 6 लाख रुपए से अधिक खर्च किए थे। बैढन के राजीव कॉम्प्लेक्स परिसर के सामने स्थापित ये एटीएम स्थापना के बाद से एक दिन भी नहीं चला।गर्मी के मौसम में लोगों को पीने के पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय व्यापारी बृजेश कुमार शुक्ला ने बताया कि एटीएम कभी