कोडरमा: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा सदस्यता अभियान को लेकर कार्यशाला का आयोजन
सदस्यता अभियान को लेकर अभाविप का कार्यशाला शनिवार को सरस्वती शिशु विद्या मंदिर शिव तारा में हुआ। जिसमें जिला संयोजक अतुल आनंद ने सदस्य अभियान को लेकर कई जानकारी कार्यकर्ताओं को दी। अतुल आनंद ने कहा कि अभाविप अपने स्थापना कल से ही प्रत्येक वर्ष सदस्यता महाअभियान चलाती है। परिषद के कार्यकर्ता सदस्यता अभियान को एक पर्व की तरह मनाते हैं।