कोडरमा: यशवंतपुर-गया स्पेशल ट्रेन का संचालन धनबाद तक बढ़ा, 28 जून से 26 जुलाई तक हर सोमवार चलेगी
रेलयात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। अब यशवंतपुर-गया के बीच चल रही विशेष रेलगाड़ी संख्या 06563/06564 का संचालन कोडरमा होते हुए धनबाद जंक्शन तक बढ़ा दिया गया है। यात्रियों की सुविधा और सुगम आवागमन को ध्यान में रखते हुए पूर्व मध्य रेलवे द्वारा इस विशेष सेवा का विस्तार 28 जून से 26 जुलाई तक प्रत्येक सोमवार को किया गया है।