➡️ अमानक शराब से प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित
➡️ बंडा एवं शाहगढ़ के 10 ग्रामों में 376 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण
विकासखंड बंडा एवं शाहगढ़ के चिन्हित ग्रामों में अमानक शराब के सेवन से बीमार हुए व्यक्तियों की जांच एवं उपचार के लिए जिला प्रशासन द्वारा 7 दिवसीय स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में 12 सितंबर को बंडा एवं शाहगढ़ के चिन्हित ग्रामों में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किए गए।
बंडा विकासखंड के ग्राम पाटन, चौका, बमूरा एवं छापरी तथा शाहगढ़ विकासखंड के ग्राम नौराज, गूगरा खुर्द, डिलोना, खटोरा खुर्द, बुढ़ना एवं घुरमार में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाए गए। शिविरों में मेडिकल ऑफिसर, नेत्र चिकित्सक, नेत्र सहायक एवं सीएचओ की ड्यूटी लगाई गई।
बंडा विकासखंड के ग्रामों में कुल 168 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिनमें 80 मरीज नेत्र रोग से संबंधित तथा 99 मरीज अन्य रोगों से संबंधित पाए गए। इसी प्रकार शाहगढ़ विकासखंड के ग्रामों में 208 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिनमें 69 मरीज नेत्र रोग से संबंधित तथा 206 मरीज अन्य रोगों से संबंधित पाए गए।
इस प्रकार दोनों विकासखंडों में आयोजित स्वास्थ्य शिविरों में कुल 376 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इनमें 149 मरीज नेत्र रोग से संबंधित तथा 238 मरीज अन्य रोगों से संबंधित पाए गए।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. देवेश पटेरिया द्वारा शिविर के लिए चिन्हित सभी ग्रामों में पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार व्यवस्था की मॉनिटरिंग की गई तथा ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आगामी 15, 16, 17, 18 एवं 19 सितंबर 2026 को विकासखंड बंडा एवं शाहगढ़ के चिन्हित ग्रामों में आयोजित किए जाएंगे।
CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar
Sagar, Madhya Pradesh | Sep 12, 2026