मांगरौल: दारुल उलूम हुसैनिया मांगरोल में हज पर जाने वाले 13 आजमीन का हुसैन सोसायटी ने किया स्वागत
Mangrol, Baran | Apr 26, 2025 मांगरोल कस्बे में हुसैनी सोसायटी द्वारा इस वर्ष हज पर जाने वाले आज़मीन ए हज का स्वागत कार्यक्रम दारुल उलूम हुसैनिया में आयोजित किया गया। हुसैनी सोसायटी के प्रेस प्रवक्ता मोहम्मद अकरम ने बताया कि प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी मांगरोल से हज के मुक़द्दस सफ़र पर जाने वाले 13 हाजियों का सोसायटी द्वारा स्वागत समारोह आयोजित किया गया।