सिहोरा: धान के लिए डीएपी यूरिया के चक्कर काटने लगा किसान
धान फसल की तैयारी में जुटा किसान इस साल सबसे पहले डीएपी- यूरिया का अपने घर में स्टाक करने पर जोर दे रहा है। किसानी के समय खेत जाएंगे या फिर खाद के लिए लाइन लगाएंगे इस बात की चर्चा ग्रामीण क्षेत्रों में हो रही है। सिंचित रकवा वाले किसान अनुमानित करीब एक माह बाद से रोपाई का कार्य शुरू कर सकते हैं।