भादरा: जल उपभोक्ता संगमों की मतदाता सूची पर दावे और आपत्तियों की बढ़ी तिथि
भादरा । जल संसाधन खण्ड भादरा ने अमरसिंह सब ब्रांच परियोजना क्षेत्र के जल उपयोक्ता संगम एपी-01 से एपी-13 की मतदाता सूचियों पर दावे एवं आपत्तियां प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 5 जून से बढ़ाकर 12 जून 2026 सायं 6 बजे कर दी है। वयस्क भूमिधारक निर्धारित प्रारूपों में आवेदन व्यक्तिगत रूप से या डाक द्वारा कार्यालय में जमा कर सकते हैं।