जैतपुर: खड़ी बसों से 300 लीटर डीजल की चोरी, पुलिस जांच में जुटी
बुढार थाना क्षेत्र के केशवाही में खड़ी दो बसों से करीब 300 लीटर डीजल चोरी का मामला सामने आया है। देर रात अज्ञात बदमाश बसों से डीजल निकालकर फरार हो गए। शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए जांच शुरू कर दी है।मामले में पुलिस ने शुक्रवार सुबह 8 बजे से जांच शुरू की है।