होशंगाबाद नगर: नर्मदापुरम: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के आगमन पर नगर पालिका अध्यक्ष ने किया स्वागत
मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात शिवराज सिंह चौहान के नर्मदापुरम आगमन पर नगर पालिका अध्यक्ष नीतू यादव ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने केंद्रीय कृषि मंत्री को पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान साधना सिंह चौहान भी उनके साथ मौजूद रहीं। देर रात हुए इस स्वागत कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।