#अलीगढ़ में पुलिस चौकी के सामने दबंगों की गुंडागर्दी, पुलिस की मौजूदगी में ई-रिक्शा चालक को बेल्ट से चौराहे पर बेरहमी से पिता,अलीगढ़ के बन्नादेवी थाना क्षेत्र के रसलगंज में दबंगों की गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। आरोप है कि पुलिस चौकी के सामने और पुलिस की मौजूदगी में दबंगों ने एक ई-रिक्शा चालक की जमकर पिटाई की। इस दौरान काला कोट पहने एक व्यक्ति ने बेल्ट उतारकर चालक को चौराहे पर बेरहमी से पीटा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस के सामने हुई इस घटना ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
#Aligarh #AligarhNews #ViralVideo #Police #E रिक्शा #AligarhDailyNews
Koil, Aligarh | Nov 6, 2026