बक्सर: अहियापुर तिहरे हत्याकांड में राजपुर थाने के तत्कालीन थानाध्यक्ष संतोष कुमार निलंबित
Buxar, Buxar | May 27, 2025 शनिवार को राजपुर प्रखंड के अहियापुर ट्रिपल हत्याकांड के मामले में अंतत: राजपुर के निर्वतमान थानाध्यक्ष संतोष कुमार पर मंगलवार को निलंबन की गाज गिर गया. इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य ने मंगलवार की संध्या लगभग 7:00 बजे दी. गौरतलब है कि बक्सर पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य की अनुशंसा पर डीआइजी ने उन्हें निलंबित कर दिया है.