परिहार: डीडीसी ने परिहार बीडीओ से शौचालय प्रोत्साहन राशि भुगतान की रिपोर्ट तलब की
लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत व्यक्तिगत पारिवारिक शौचालय निर्माण की प्रोत्साहन राशि भुगतान की समीक्षा को लेकर उप विकास आयुक्त (डीडीसी) ने परिहार के प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) से निर्धारित प्रारूप में विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। रिपोर्ट में लाभुक का नाम, आवेदन एवं स्वीकृति की तिथि, भुगतान की तिथि तथा अन्य आवश्यक विवरण उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया ह