मथुरा: वृन्दावन पुलिस ने चामुंडा कट से वाहन चोरी के आरोप में 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, चोरी की 2 बाइक की जब्त
वृन्दावन कोतवाली इलाके के चामुंडा कट से पुलिस ने शनिवार की तड़के दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से चोरी की अपाचे व बजाज प्लैटिना बाइक बरामद हुई। आरोपियों ने अपने नाम अंकित पुत्र मोहन सिंह और पुष्पेंद्र उर्फ करणपाल उर्फ कल्ला निवासी मगोर्रा बताए। शाम को एसआई कुलवीर सिंह ने बताया कि अभियुक्तों के खिलाफ कार्रवाई कर कोर्ट में पेश कर दिया है।