मथुरा: गौरी गोपाल आश्रम के सामने प्रेमी ने शादीशुदा प्रेमिका की गला दबाकर हत्या की, पुलिस ने ₹20 हजार का इनामी गिरफ्तार किया
वृंदावन के परिक्रमा मार्ग स्थित गौरी गोपाल आश्रम के सामने बनी झुग्गी में बीती 12 जुलाई की दोपहर को राज मिस्त्री की 32 वर्षीय पत्नी की हत्या के आरोप में पुलिस ने शनिवार सुबह करीब 9 बजे चामुंडा कट से हत्यारोपी एवं 20 हजार के इनामी को गिरफ्तार किया है। हत्यारोपी योगेंद्र उर्फ पट्टा निवासी ग्राम भरतपुरा मैनपुरी बताया। जिसका चालान कर कोर्ट में पेश कर दिया।