मथुरा: यमुना किनारे सारस्वत समाज ने विद्यमान रावण की पूजा-अर्चना की, रावण दहन का किया विरोध
कान्हा की नगरी मथुरा में दशहरा का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है परंतु मथुरा की जमुना किनारे सारस्वत समाज ने विद्यमान रावण की पूजा अर्चना कर आरती उतारी और पुतला दहन का विरोध किया लंकेश के बारे में विस्तार से बताया कि लंकेश विद्वान थे लोग सच्चाई पर बुराई की बात करते हैं और अपने मन की बुराई को नहीं मारते। रावण की सारस्वत समाज ने पूजा कर आरती उतारी।