मथुरा: वृंदावन में हिंदूवादियों ने अनिरुद्धाचार्य महाराज का पुतला फूंका, बिग बॉस शो पर हिंदुओं की भावनाएं आहत करने का आरोप
वृंदावन के कथा प्रवक्ता अनिरुद्धाचार्य अपने बयानों के चलते आए दिन सुर्खियों में बने रहते हैं। इस बार रियलिटी शो बिग बॉस 18 के प्रीमियमर में जाने पर उनकी फजीहत हो गई है। शुक्रवार शाम करीब 6 बजे हिंदू महासभा की जिला अध्यक्ष छाया गौतम एवं ताराचंद गोस्वामी ने चुंगी चौराहा के पास अनिरुद्धाचार्य का पुतला दहन किया तथा कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस को ज्ञापन सौंपा।