मदनपुर: बरवाडीह जुडाही गांव से SC/ST एक्ट मामले में बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजे गए जेल
मदनपुर थाना क्षेत्र के बरवाडीह जुडाही गांव में भुईयां और यादव समुदाय के बीच हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अनुसूचित जाति एवं जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत नामजद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पीड़ित बलजीत भुईयां द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी में आरोप लगाया गया था कि विवाद के दौरान आरोपियों