महोबा: कबरई के मोचीपुरा मुहाल में एक अज्ञात वृद्ध महिला का शव मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस शिनाख्त में जुटी
Mahoba, Mahoba | Apr 17, 2026 महोबा जनपद के कबरई थाना क्षेत्र के मोचीपुरा मुहाल में एक अज्ञात वृद्ध महिला का शव पड़ा होने से हड़कंप मच गया। कबरई थाना प्रभारी सातवेंद्र सिंह भदोरिया ने बताया की मोहल्लेवासियों द्वारा सूचना दी गई थी कि एक वृद्ध महिला मृत अवस्था में पड़ी है सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आसपास पूछताछ की गई लेकिन महिला की पहचान नहीं हो पाई है।