जमुई: महिसौडी चौक उपद्रव में छह लोगों को हिरासत में लिया गया, सरकारी संपत्ति तोड़फोड़ मामले में कार्रवाई तेज
Jamui, Jamui | Jul 25, 2026 महिसौडी चौक के पास शुक्रवार शाम करीब 6:30 बजे यातायात पोस्ट और एडीएम की गाड़ी में तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में लिया है। सभी से टाउन थाना में पूछताछ की जा रही है। छात्र प्रदर्शन की आड़ में सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस अन्य आरोपितों की पहचान कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।