प्रतापगढ़: नया माल गोदाम रोड पर OHE पोल पर चढ़े युवक की करंट लगने से मौत, रेल मार्ग बाधित
तापगढ़ में नया माल गोदाम रोड के पास मंगलवार भोर में ओवरहेड इक्विपमेंट (OHE) पोल पर चढ़े एक युवक की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में बिजली का तार टूटने से लखनऊ-वाराणसी रेल मार्ग करीब डेढ़ घंटे तक बाधित रहा। जीआरपी थानाध्यक्ष ने बुधवार शाम 5 बजे बताया की आरपीएफ की टीम ने शव को कब्जे में ले लिया है और मृतक की शिनाख्त की जा रही है।