सैदपुर: ट्रेनों में लूटपाट करने वाले इमरान हाशमी सहित 2 अंतर्जनपदीय लुटेरे औंड़िहार में पकड़े गए, लाखों के जेवर बरामद
रेलयात्रियों के साथ ट्रेनों में आए-दिन हो रही चोरी और लूट की घटनाओं के खुलासे में औंड़िहार आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने औंड़िहार रेलवे स्टेशन से दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लाखों रुपए मूल्य के लूटे गए सोने-चांदी के आभूषण और नकदी बरामद की है। बाद में दोनों को जेल भेज दिया गया।