किशनगंज: दशकों पुरानी पुलिया धंसी, ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से लोग बाल-बाल बचे
देवरी से बीलखेड़ा माल गांव जाने वाले मार्ग पर इमली के पास दशकों पुरानी पुलिया धंसने से बड़ा हादसा टल गया। ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली सामने से आ रहे वाहन को साइड देते समय पुलिया के धंसे हिस्से में चली गई और पलटने से बाल-बाल बची। ग्रामीणों ने बताया कि करीब दो वर्ष पूर्व सार्वजनिक निर्माण विभाग ने सड़क का निर्माण कराया था।