बिलग्राम: मल्लावां पुलिस ने नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी युवक को किया गिरफ्तार
मल्लावां थाना क्षेत्र में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है पुलिस ने पीड़िता के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाई थीं। एक गांव निवासी पीड़ित पिता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी 15 वर्षीय नाबालिग बेटी गांव के बाहर खेत में ट्यूबवेल पर गई थी